Sunday, October 11, 2026
Home Latest ट्रक से टकराने के बाद पलटी बस, 4 की मौत, 10 घायल

ट्रक से टकराने के बाद पलटी बस, 4 की मौत, 10 घायल

झारखंड (द स्टैलर न्यूज़)। झारखंड के पलामू में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की बस के ट्रक से टकराने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान चंदन कुमार सिंह निवासी चुंका, विकास कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह और विक्की कुमार सिंह के रूप में हुई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि यह सभी लोग देर  रात करीब 10 बजे झारखंड के पलामू में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा थे और जब यह लोग ब्रह्मपुरा मोड़ के नजदीक बेदनी-पदमा रोड पर पहुंचे तो बस ट्रक से टकरा गई और टक्कर के बाद बस पलट गई जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर  घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here