Wednesday, October 21, 2026
Home Latest फूड सेफ्टी टीम ने जांच के दौरान खाने-पीने वाले पदार्थों के लिए 8...

फूड सेफ्टी टीम ने जांच के दौरान खाने-पीने वाले पदार्थों के लिए 8 नमूने

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की कड़ी के तहत फूड सेफ्टी टीम जालंधर ने कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन दिलराज सिंह के निर्देश पर आज विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान खाद्य एवं पेय पदार्थों के 8 नमूने एकत्रित किए। सहायक कमिश्नर खाद्य हरजोत पाल सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी राशू महाजन की देख-रेख में खाद्य टीम ने भोगपुर, किशनगढ़ और सरमस्तपुर क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों से संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और आटा, सरसों का तेल, ग्रेवी, काला नमक, पान मसाला, अंजीर, बेसन सहित खाद्य एवं पेय पदार्थों के कुल 8 नमूने आगे की जांच के लिए लिए गए।

Advertisements

इस दौरान खाद्य विक्रेताओं को उनकी वार्षिक आय के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाइसेंस प्राप्त करने के लिए भी जागरूक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here