Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur ज़रूरतमंदों की सहायता परम पुण्य कार्य हैः हरीश खन्ना

ज़रूरतमंदों की सहायता परम पुण्य कार्य हैः हरीश खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल द्वारा किये जा रहे जन कल्याण कार्यों के अन्तर्गत श्री राम भवन, चांद नगर, बहादुरपुर में 232वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हरीश खन्ना ने अपने पौत्र नवनीश खन्ना और मोहक खन्ना के अच्छे नम्बरों में उत्तीर्ण होने की खुशी में 15 ज़रूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। खन्ना ने कहा कि दीन दुखियों व ज़रूरतमंदों की सहायता परमपुण्य का काम है। हम सब लोगों इस कार्य के लिये आगे आना चाहिये।

Advertisements

इस अवसर पर हरीश सैनी, सुरिन्द्र ओहरी, महिन्द्रपाल गुप्ता, अशविनी चोपड़ा, सुनील प्रिय, एस.पी.गौतम, सोमनाथ, रमन वर्मा, सुरिन्द्र लक्की, महेश कुमार, जे.के.शर्मा, विपन गुप्ता, मदन अरोड़ा, मास्टर निहाल चन्द, सुरिन्द्र सिंह आदि उपस्थित  थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here