जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा रचेगी इतिहास: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में 10 मई को होने वाले उप-चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार होशियारपुर से भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में आदमपुर मंडल में चुनाव प्रचार करेंगे।

Advertisements

भाजपा के आदमपुर मंडल में होशियारपुर के कार्यकर्ता करेंगे चुनाव प्रचार

होशियारपुर से आदमपुर में लगाए गए कन्वीनर उमेश जैन ने कहा कि आज प्रदेश महामंत्री विक्रमजीत सिंह चीमा और प्रदेश सचिव परमिंदर सिंह बराड़ और जालंधर देहाती जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह पवार व आदमपुर मंडल अध्यक्ष राजीव सिंगला से इस बारे में जानकारी सांझा की।

इस मंडल में पड़ते 45 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की डियूटिया लगाई जाएगी। जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि जालंधर उपचुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है।होशियारपुर से कार्यकर्ता भी आदमपुर मंडल में अपनी सेवाएं देंगे।

शर्मा ने कहा कि इस समय पंजाब की स्थिति बद्व से बद्दतर हो चुकी है।प्रदेश में आतंकवाद,गैंगस्टर, और माफिया का बोलबाला है।कोई ऐसा दिन नही है जब पंजाब में लूटपाट-डकैती हत्या,और गोलीबारी की घटनाएं न हो।

शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के मन में पंजाब और पंजाबियों के लिए अथाह सम्मान और प्यार है।पंजाब की जनता के पास अब एक ही विकल्प है और वो भाजपा ही है,जो सभी समस्याओं का समाधान करेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब को तोडऩे और अमन शांति भंग करने वालो की हिमायत करने वाली राजनीतिक पार्टियां भी बराबर की दोषी है।जो देश विरोधी ताकतों का समर्थन करती है।

इस मौके पर डॉ दिलबाग राय,शिव सूद,बिन्दुसार शुक्ला, जतिंदर सैनी,जसवीर सिंह,सुरेश भाटिया,अवतार सिंह डांडिया,तिलकराज चौहान,अश्वनी गैंद,कमलजीत सेतिया,कमल वर्मा,महिंदरपाल सैनी,पल्लवी शर्मा,धीरज ऐरी, अजय शर्मा,मंगत राम,राजीव कुमार,परवीन शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here