एकजुटता से समय पर पूरे करवाए जाएंगे सभी विकास कार्य: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर में सभी विकास कार्य एकजुटता के साथ पूरे किए जाएंगे, जिस संबंधी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और तय समय में सभी कार्य मुकम्मल कर लिए जाएंगे। यह विचार उन्होंने वार्ड नंबर 4 के मोहल्ला नारायण नगर में वाटर सप्लाई व सीवरेज के पाइप डालने के कार्य की शुरु आत करवाते हुए रखे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य में गुणवत्ता के पक्ष से कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद जाकर सभी कार्यों का जायजा लेंगे व स्पेशल टीम से भी कार्यों की चैकिंग करवाई जाएगी।

Advertisements

– कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने वार्ड नंबर 4 के मोहल्ला नारायण नगर में शुरु करवाया वाटर सप्लाई व सीवरेज का कार्य

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की सोच है कि लोगों की बुनियादी सुविधाएं पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश के विकास को एक अभियान के रुप में लिया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 4 के नारायण नगर निवासियों की यह लंबे समय से मांग थी, जिसे अमली जामा पहना दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर वाटर सप्लाई व सीवरेज नहीं पड़ा है, उसे भी जल्द कवर कर किया जाए।

कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की हर छोटी से बड़ी सुविधा का ध्यान रख रही है। इसी कारण शहर में लोगों की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए 26 स्थानों पर 75 अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का प्रोजैक्ट जिला पुलिस के लिए शहर वासियों की सुरक्षा व अमन कानून कायम रखने के लिए सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से यह कैमरे हर मौसम में 24 घंटे काम करते हुए जरु री जानकारी कंट्रोल रुम थाना सदर, थाना माडल टाऊन व थाना सिटी में मुहैया करवाएंगे।

इस अवसर पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश डाबर, अशोक मेहरा, गुलशन अरोड़ा, उमेश शर्मा, अशोक शर्मा, सुशील चौहान, एडवोकेट लवकेश ओहरी, हरीश आनंद, विनय शर्मा, राजेश बनियाल, विकास तिवारी, रमेश कुमार, नरेश कुमार, राजीव शर्मा, चंद्रपाल, संजीव शर्मा, वरिंदर दत्त, सुभाष डडवाल, बालकराम, हरबंस लाल, प्रेम लाल, रतन कुमार, दीनानाथ शर्मा, शरण सहोता, दीपक सैनी, कांशीराम, बिल्ला ओहरी, सागर चंद वालिया, जगदीप सोढी, परमजीत सिंह, बलदेव सैनी, कृष्ण कुमार, अखिल नारायण शर्मा, ऋषभ मेहरा, हैप्पी, अजय शर्मा, कंचन वशिष्ट, नीना कुमरा, मनु ठाकुर, मुस्कान, पूनम शर्मा, सोनिया मेहरा, राजकुमारी, प्रवीण, निष्ठा मेहरा के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here