Monday, October 26, 2026
Home Himachal राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी भाजपा की हताशा का परिणाम: प्रेम कौशल

राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी भाजपा की हताशा का परिणाम: प्रेम कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खून में आज़ादी के लिए 13 साल जेल में बिताने वाले पंडित नेहरू, देश की अखंडता के लिए शहादत देने वाली इंदिरा गांधी और देश की आन-बान के लिए बलिदान देने वाले राजीव गांधी का डीएनए है। प्रेम कौशल ने कहा कि इसके उलट भाजपा नेताओं में अंग्रेजों के सामने माफीनामा लिखने वाले सावरकर और नाथूराम गोडसे का डीएनए है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाने और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की डींगे हांकते हैं, वही अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में सीजफायर करते हैं और फिर उससे जुड़ी परिस्थितियों पर चुप्पी साध लेते हैं।

Advertisements

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाई पाकिस्तान और आतंकवाद को अपनी राजनीतिक फसल के लिए खाद-पानी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। कौशल ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने में जो ताक़त भाजपा लगा रही है, अगर वही ताक़त पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ लगाए तो देश की जनता का भरोसा जीत पाएंगे। प्रेम कौशल ने कहा कि सवालों से भागकर, विपक्ष को दोषी ठहराकर और आतंकवाद को ढाल बनाकर कोई नायक नहीं बनता। देशहित में भाजपा नेताओं को आत्ममंथन करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here