Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur डिप्टी कमिश्नर ने किड्स साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डिप्टी कमिश्नर ने किड्स साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आज मास्टर माइंड इंस्टीट्यूट की ओर से एक किड्स साइकिल रैली आयोजित की गई। इस रैली को डिप्टी कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है और हमें अपने दैनिक जीवन में ऐसे उपाय अपनाने चाहिए, जो पर्यावरण के अनुकूल हो। उन्होंने पौधारोपण और साइकिलिंग को पर्यावरण सुधार के दो प्रभावी तरीके बताते हुए कहा कि पौधे न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी तरह, साइकिलिंग न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का भी एक सशक्त माध्यम है।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने मास्टर माइंड इंस्टीट्यूट के प्रमुख मनी गोगिया की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित कर सकते हैं। इस मौके डिप्टी कमिश्नर ने मास्टरमाइंड इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर तथा समाज सेवी मनी गोगिया की ओर से शुरु किए गए फैशन थैला अभियान की भी शुरुआत की। यह साइकिल रैली ज़िला प्रशासकीय कांप्लेक्स से शुरू होकर विभिन्न मोहल्लों से होती हुई मास्टरमाइंड इंस्टीट्यूट में संपन्न हुई। इस मौके स्माइल फाउंडेशन से अतुल जैरथ, समाज सेविका सुनीता गोगिया तथा होली हार्ट स्कूल से अध्यापक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here