Thursday, October 15, 2026
Home Crime गेस्ट हाउस में 3 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, मालिक गिरफ्तार

गेस्ट हाउस में 3 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, मालिक गिरफ्तार

गोवा (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर गोवा जिले के एक गेस्ट हाउस में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस मामले में अब तक कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार एक ही इमारत में रहने वालीं 11, 13 और 15 वर्ष की उम्र की इन लड़कियों से सात और आठ जून को कलंगुट इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में दो लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। अधिकारियों के मुताबिक, ये पांचों एक साथ गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए पहुंचे थे। इनमें दो बड़ी लड़कियां बहनें हैं। पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने आठ जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि लड़कियां एक दिन पहले से लापता हैं।

Advertisements

एक अधिकारी ने पहले बताया था कि पुलिस ने कई टीमें गठित कीं और उसी दिन लड़कियों को गेस्ट हाउस से सुरक्षित निकालते हुए दो युवकों अल्ताफ मुझावर (19) और ओम नाइक (21) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता ने बताया कि गेस्ट हाउस के मालिक रजत चौहान (31) और प्रबंधक मंसूर पीर (35) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें नाबालिग लड़कियों को उनके माता-पिता की सहमति और सत्यापन के बिना गेस्ट हाउस में ठहराने, कानून का उल्लंघन करने और अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा, “हम गेस्ट हाउस को सील कर रहे हैं और इसका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। अगर गेस्ट हाउस प्रबंधक और मालिक किसी बच्चे को उसके परिवार या परिजनों की अनुपस्थिति में कमरा देते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here