
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि बंगाल में जंगल राज की स्थिति चल रही हैं। ममता सरकार की नीतियों के कारण बंगाल में हिन्दुओं का रहना दूभर हो रहा हैं। ऐसी स्थिति में हिन्दुओं के भारी संख्या में पलायन करने की आशंका हैं। आये दिन एक विशेष वर्ग के लोग हिंदुओं के मन्दिरों, घरों तथा दुकानों पर हमले करके उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। हिन्दुओं की संपत्ति को मुफ्त का मॉल समझ कर उस पर अतिक्रमण हो रहा हैं। गत दिवस भी ऐसी ही एक रोंगटे खड़े करने वाली एक घटना घटी जिससे पूरे बंगाल में अशांति तथा भय का माहौल बना हुआ हैं कहा जा रहा हैं कि हिन्दू मन्दिर की समीति की भूमि पर एक वर्ग के लोगों ने अतिक्रमण करके दुकाने बना रखी थी जब उसका विरोध किया गया तो पवित्र शिव मन्दिर समेत बहुत से हिन्दूओं के घर तथा दुकानों को निशाना बना कर उपद्रवियों ने हमला करके उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया गया।

ऐसे मौकों पर ममता सरकार की नीतियों के अनुसार पुलिस भी मूक दर्शक बनी रहती हैं तथा हिन्दू समुदाय बेबस हो कर सभी अत्यचार सहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि ममता सरकार वोट बैंक की राजनीति पर चलकर एक विशेष समुदाय को संरक्षण दे रही हैं , जिसे वह हिंदुओं की संपत्तियों को लूट रहे हैं। श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं विजय पठानिया, जिला महामंत्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला सचिव अश्विनी गैंद ने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल में चल रही अति गंभीर कानून व्यवस्था को काबू में लाने के लिए तुरंत ममता बैनर्जी की सरकार को बर्खास्त करें।











