Sunday, October 11, 2026
Home International कनाडा में हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या

कनाडा में हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कनाडा के सरी में सरे-फ्लीटवुड क्षेत्र में दो अज्ञात हमलावरों ने एक हिंदू व्यवसायी की उसके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी। सरे पुलिस सेवा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 3:45 बजे 160 स्ट्रीट के पास 84 एवेन्यू पर हुई। यह स्थान फ्लीटवुड सामुदायिक केंद्र के बहुत करीब है। बताया जा रहा है कि  गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्हें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस और पैरामेडिक्स के प्रयासों के बावजूद घायल को बचाया नहीं जा सका। सरे पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements

पुलिस ने अभी तक घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान नहीं की है, लेकिन सामुदायिक सूत्रों ने पीड़ित की पहचान एब्सफोर्ड के सतविंदर शर्मा के रूप में की है। वह एक प्रमुख व्यवसायी थे, जो डायमंड लेबर कॉन्ट्रैक्टर्स फर्म के तहत एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर और प्रॉपर्टी डेवलपर थे। उन्हें कुछ साल पहले जबरन वसूली करने वालों के फोन आए थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ताजा घटना जबरन वसूली या किसी गैंगस्टर से जुड़ी है या नहीं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here