Thursday, October 15, 2026
Home Latest शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार हुई हादसे का शिकार,...

शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार हुई हादसे का शिकार, 9 की मौत

बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। बंगाल के पुरुलिया में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग झारखंड के तिलाइटांड़ में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे और जब वह लोग बलरामपुर के नामशोल इलाके में पहुंचे तो उनकी गाड़ी तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी पूरी तरह से पिचक गई और गाड़ी में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

घटना की पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी की मौत की खबर सूनकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here