Wednesday, October 21, 2026
Home Latest तेज रफतार कार अनियंत्रित होकर खड़े टिप्पर से टकराई, महिला घायल

तेज रफतार कार अनियंत्रित होकर खड़े टिप्पर से टकराई, महिला घायल

पठानकोट (द स्टैलर न्यूज़)। पठानकोट बाईपास स्थित कैपिटोल अस्पताल में कार सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर से टकरा गई। हादसे दौरान कार में सवार कई लोग घायल हो गए और हादसे में 1 महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी देते टिप्पर चालक केवल ने बताया कि उसका टिप्पर करीब एक घंटा पहले खराब हो गया था और वह जैक लगाकर नीचे बोल्ट बदल रहा था। इसी दौरान तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे टिप्पर से जा टकराई।

Advertisements

टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे दौरान कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here