Wednesday, November 11, 2026
Home Latest स्वास्थ्य मंत्री ने डाक्टर के नशा करने और महिला की मारपीट की...

स्वास्थ्य मंत्री ने डाक्टर के नशा करने और महिला की मारपीट की घटना के जांच के आदेश दिए

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने एक डॉक्टर ,जो कथित तौर पर एक अस्पताल में नशे का सेवन करते और एक महिला पर हमला करते पाया गया के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई है, जिसमें डॉक्टर नशे का सेवन करने के अलावा एक महिला से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। डा. बलबीर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जांच पहले से ही चल रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और किसी भी जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने इस मुद्दे को उजागर करने और सरकार के ध्यान में लाने में मीडिया की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा संस्थानों के भीतर नैतिक आचरण बनाए रखने और विशेष रूप से सरकारी संस्थानों में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here