Thursday, November 12, 2026
Home Hoshiarpur युद्ध जैसी परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को डिप्टी कमिश्नर...

युद्ध जैसी परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से आज एक विशेष समारोह में विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने युद्ध जैसी परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी से बढ़कर काम करते हुए अनुकरणीय सेवाएं दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने की, जिन्होंने इन कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में ऐसे समर्पित कर्मियों का योगदान प्रशासन के लिए प्रेरणादायक होता है। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि किसी भी जिले के सुचारू संचालन में कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम होती है, और जब यह कर्मचारी संकट काल में भी बिना रुके, बिना थके सेवा देते हैं, तो वे सच्चे ‘ योद्धा’ कहलाने के योग्य होते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी परिस्थिति हो, हर स्थिति में इन कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन किया और जनहित को सर्वोपरि रखा।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि प्रशासन भविष्य में भी ऐसे कर्मठ अधिकारियों और कर्मचारियों को पहचान कर उन्हें मंच प्रदान करता रहेगा, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित होकर अपने कार्य के प्रति समर्पण दिखाएं। उन्होंने सभी विभागों से इसी तरह की तालमेल और तत्परता के साथ कार्य करने की अपील की। समारोह में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर और सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन दोनों अधिकारियों ने भी सम्मानित कर्मियों की सराहना की और कहा कि ऐसे उदाहरण आने वाले समय के लिए एक मिसाल हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here