
नोएड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। नोएड़ा की एक प्राईवेट केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नोएड़ा सेक्टर-2 स्थित एक पेंट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री में रखे पेंट के डिब्बे आग की चपेट में आकर फटने लग गए तथा आग की लपटें और धुएं का गुबार ऊपर उठने लगे।

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने के समय कारखाने में कोई मौजूद नहीं था और इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।












