Sunday, October 11, 2026
Home Latest CM के काफिले में शामिल होने जा रहे वाहनों में पानी मिलाकर...

CM के काफिले में शामिल होने जा रहे वाहनों में पानी मिलाकर भरा डीजल, पेट्रोल पंप सील

मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के रतलाम में मुख्यमंत्री डा. मोहन के काफिले में शामिल होने जा रहे वाहनों में पानी मिला डीजल भरने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी मुताबिक रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव को रतलाम में होने जा रहा है, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. महोन यादव आ रहे हैं। इसी दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने 19 वाहन भोपाल से इंदौर जा रहे थे इस दौरान जब वह लोग डीजल भरवाने के लिए डोसीगांव स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जब सब लोगों ने वाहनों में डीजल भरवाया और जैसे ही काफिले ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो सारे वाहन हिचकोले खाकर बंद हो गए।

Advertisements

इसके बाद वाहनों को धक्का देकर साइड में किया गया। आशंका जताई जा रही है कि सभी वाहनों में पानी मिला डीजल भर दिया गया है। इस दौरान वाहनों में सवार सुरक्षाकर्मी और प्रशासनिक अधकारियों ने बंद पड़ी गाड़ियों को धक्का देकर हटाया। घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में सीएम के काफिले के लिए इंदौर से गाड़ियों का दूसरा रैक भेजा गया। फिलहाल पेट्रोल पंप को सील कर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here