
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंक मचा रखा है। अज्ञात बंदूकधारियों ने उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में कथित तौर पर गोली मारकर दो यातायात पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया। अज्ञात बंदूकधारियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में लोंगखेल रोड पर गुल बाज दखन के पास दोनों पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया।

पुलिस ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों की तैनाती चौक ताजाजई स्थित यातायात पुलिस चौकी पर थी। पुलिस के अनुसार घटना के समय दोनों अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। सीएम अली अमीन गंडापुर गंडापुर ने पुलिस को इस तरह की घटनाओं के निपटने के लिए सख्त कदम उठाने को भी कहा है।












