
यूपी (द स्टैलर न्यूज़)। यूपी से एक हैरानीजनक मामला प्रकाश में आया है। जहां पुलिस का फर्जी सिपाही बनकर चार राज्य के असम, मेघालय, दिल्ली व यूपी के गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, संभल व मुजफ्फरनगर में कई महिलाओं को अपनी प्रेमिका बनाया। मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्दा पट्टी कस्बे का रहने वाला नौशाद त्यागी उर्फ राहुल त्यागी पुत्र अब्दुल सलाम अलग-अलग स्थान पर अपना नाम बदलकर खुद को पुलिस का सिपाही बताता है। उसने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। धोखाधड़ी करते हुए लगभग 3 लाख नकद, और 3 लाख के जेवर हड़प लिया।

महिला के शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस टीम को मुखबर से सूचना मिली कि नौशाद त्यागी चरथावल रोड से गुजरने वाला है। तत्काल अलर्ट हुई पुलिस ने न्याजूपुरा रोड मोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने सिपाही की वर्दी व अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस ने कड़ाई से जब उससे पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह महिलाओं के विषय में पहले पड़ताल करता था। जब उसे इस बात का पूरा विश्वास हो जाता था। कि महिला का पति से मतभेद हो गया है। या फिर उसका निधन हो गया है। या फिर अन्य किसी कारण से परदेस में रह रहा है। तब उन्हें अपने जाल में फंसा कर उनसे दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए संपर्क करता था। धीरे-धीरे करके वह उनका हमदर्द बनकर शारीरिक संबंध बनाना था। इस दौरान उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लेता था। जिसके जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। इस काम को वह बीते 3 वर्षों से लगातार कर रहा था।












