
बांग्लादेश (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी मुताबिक शेख हसीना को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) की अदालत की अवमानना को मामले में 6 माह की जेल की सजा सुनाई है।

यह फैसला अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 की 3 सदस्यीय पीठ की ओर से जारी किया गया। इस पीठ की अध्यक्षता अध्यक्ष न्यायमूर्ति मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा मोजुमदार कर रहा थे। बताया जा रहा है कि न्यायाधिकरण ने गौबांधा के गोविदगंज निवासी शकील अकंद को भी 2 माह की जेल की सजा सुनाई है।












