Thursday, October 15, 2026
Home Latest महिलाओ के साथ नाचता-गाता व युवको के साथ बनाता शारीरिक संबंध, ढोंगी...

महिलाओ के साथ नाचता-गाता व युवको के साथ बनाता शारीरिक संबंध, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के पुणे में एक फर्जी बाबा ने आध्यात्मिक चमत्कारों के नाम पर हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए कई भक्तों का मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। आरोपी की पहचान प्रसाद दादा भीमराव तामदार के रूप में हुई है। मिली जानकारी मुताबिक प्रसाद बाबा अपने मठ में आने वाले भक्तों को ग्रहदोष के समाधान के नाम पर उनके मोबाइल में ‘कंपास’ ऐप डाउनलोड करने को कहता था। लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान वह चोरी-छिपे ‘Air Droid Kid’ नाम का ऐप इंस्टॉल कर देता था। यह ऐप मूल रूप से माता-पिता के लिए अपने बच्चों की मोबाइल गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बनाया गया था, लेकिन बाबा इसका इस्तेमाल भक्तों के पूरे मोबाइल डेटा, कैमरा और लोकेशन तक पहुंचने के लिए करता था। इस ऐप के जरिए बाबा को पीड़ित के पूरे मोबाइल फोन तक पहुंच मिल जाती थी। वह पीड़ित के मोबाइल कैमरे से दिखने वाली सारी जानकारी इकट्ठा कर लेता था और उसका इस्तेमाल भक्त को प्रभावित करने के लिए करता था।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि वह पीड़ितों को मोबाइल सामने रखकर यौन संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाने को भी कहता था और फिर गुप्त रूप से अपने मोबाइल पर देखता था। बाबा बनने का नाटक कर रहा प्रसाद तामदारों का न केवल यौन शोषण करता था, बल्कि उनसे दान के नाम पर बड़ी रकम भी वसूलता था। वह खास तौर पर युवा पुरुष भक्तों को निशाना बनाता था। बाबा उन्हें सलाह देता था कि साधना के लिए दो दिन तक सिर्फ तीन घंटे सोना चाहिए। इसके बाद वह उन्हें अपने मठ में बुलाकर कहता था कि कपड़े उतारकर सिर्फ एक शॉल ओढ़कर सो जाएं। जब भक्त गहरी नींद में सो जाता था, तब बाबा उसके साथ यौन शोषण करता और जागने पर कहता कि वह उसकी समस्याएं खुद अपने ऊपर ले रहा है। इस ढोंगी बाबा के इंस्टाग्राम पर 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर उसके महिला भक्तों के साथ नाचते-गाते और बातचीत करते हुए कई वीडियो सामने आए हैं। इसलिए पुलिस को आशंका है कि ऐसे मामलों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले ने बाब को हिरासत में ले लिया है और अगलेरी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अपील की है कि जो भी इस बाबा की धोखाधड़ी या शोषण का शिकार हुए हैं, वह आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here