Thursday, October 15, 2026
Home Jammu & Kashmir ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों...

‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-योगेश्वर। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज यानी 2 जुलाई को जम्मू से रवाना हो गया है। अमरनाथ पवित्र गुफा के दर्शनों को लिए देशभर से तीर्थयात्री जम्मू पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए जम्मू प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 5892 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हुए है। जिनमें से बालटाल से कुल 2489 तीर्थयात्री तथा पहलगाम में 3403 तीर्थयात्री बाबा के दर्शनों के लिए रवाना हुए है। केन्द्रीय पुलिस बलों की 581 कंपनियां तैनात की गई है ताकि अमरनाथ यात्रा सफल और शांतिपूर्ण हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here