Monday, October 19, 2026
Home Jammu & Kashmir पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की हुई पहचान

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की हुई पहचान

जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम हिल स्टेशन पर हुए एक बड़े आतंकी हमले में मारे गए 16 लोगों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं। जिनमें से विनय नरवाल उम्र 26 वर्षीय निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। बता दे कि विनय कोच्चि में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे और 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। वह अपनी   पत्नी के साथ पहलगाम घूमने गए हुए थे। पहलगाम आतंकी हमले में शुभम द्विवेदी जो कि कानपुर स्थित श्यामनगर के ड्रीमलैंड अपार्टमेंट के रहने वाले थे उमकी भी मौत हो गई। शुभम जम्मू कश्मीर में अपने परिवार के साथ घूमने गए थे और उनकी वापसी 23 अप्रैल को थी।  जानकारी मुताबिक लगभग सवा दो बजे के करीब दो से तीन आतंकवादी सेना की वर्दी में आए और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे, जिससे वहां पर आफरातफरी का माहौल हो गया, इसी बीच एक गोली शुभम के माथे पर लगी और वह मैदान पर गिर गए। जबकि, उनकी पत्नी बेहोश हो गई। 

Advertisements

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और सेना ने उन्हें कश्मीर के अस्पताल में भर्ती करवाया। हमले में हैदराबाद में तैनात खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी मनीष रंजन की भी मौत हो गई, मनीष बिहार के निवासी थे। वह छुट्टी मनाने के लिए परिवार के साथ पहलगाम गए थे। आईबी के सूत्रों से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, उन्हें उनकी पत्नी और बच्चे के सामने गोली मारी गई। मनीष रंजन पिछले दो वर्षों से आईबी के हैदराबाद कार्यालय के मंत्री अनुभाग में कार्यरत थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here