
पहलगाम (द स्टैलर न्यूज़)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तलहा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर चुन-चुनकर गोलियां मारने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगल में जा छुपे हैं। पहलगाम के जंगलों में इस वक्त सुरक्षा बलों ने अपना सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। बता दे कि हमले को अंजाम देने के बाद वो जंगलों से होकर ही सुरक्षित ठिकानों की ओर भागे हैं।

अब सेना और सीआरपीएफ के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। जानकारी मुताबिक पहलगाम में टीआरएफ के 5 आतंकियों ने 26 टूरिस्टों की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने पहले धर्म के आधार पर हिंदू टूरिस्टों की पहचान की। उन्हें एक जगह एकट्ठा किया और फिर गोली मार दी। अभी तक सुरक्षा एजेंसियों ने 3 आतंकियों के स्केच जारी किए हैं।











