
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 6 लोगों को धार्मिक और संप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन पर बीएनएसएस की धारा 126 और 170 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को श्रीनगर की केंद्रीय जेल में भेजा गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे काम करता है जो समाज में तनाव पैदा करे या शांति भंग करे तो उसे भी सख्त सजा मिलेगी।
Advertisements













