Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur भारी बारिश से हुआ जल भराव,विधायक जिम्पा ने शहर में प्रभावित इलाकों...

भारी बारिश से हुआ जल भराव,विधायक जिम्पा ने शहर में प्रभावित इलाकों किया दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारी बारिश के कारण जिले के विभिन्न चोओं में आए तेज बहाव को लेकर विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने शनिवार को होशियारपुर के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सैंटर के पास, राधा स्वामी सत्संग घर के पास व  भंगी चोअ में आए पानी की स्थिति का स्वयं जायजा लिया। विधायक जिम्पा ने स्थानीय निवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश के दौरान किसी भी सूरत में चोअ से न गुजरें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के कारण वहां का पानी भंगी चोअ के रास्ते होशियारपुर में प्रवेश कर रहा है, जिससे जलस्तर में अचानक वृद्धि हो जाती है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस विभाग और सिविल डिफेंस के वालंटियर्स प्रभावित इलाकों में तैनात हैं और लोगों को चोअ से पार न करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां किसी भी आपात स्थिति में नागरिक टेलीफोन नंबर 01882-220412 पर संपर्क कर सकते हैं। विधायक जिम्पा ने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहें और समय-समय पर हालात की समीक्षा करते रहें। इस मौके पर डीएसपी सिटी देवदत्त शर्मा, डिप्टी चीफ वार्डन सिविल डिफेंस प्रमोद शर्मा, चंद्र प्रकाश सैनी,  अश्वनी शर्मा, सोहनलाल जोशी, सतेंद्र शर्मा, विशाल ऐरी, सिद्धार्थ शर्मा, दक्ष जोशी, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता, विकास शर्मा, मणि गोगिया, दीपक कुमार, सतीश कुमार, राहुल अग्रवाल, जोगेश ओहरी, राजेश सेठी, तारक शर्मा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here