
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष कर्मवीर वाली की अध्यक्षता में एस.एच.ओ. मॉडल टाऊन, गुरसेवक सिंह से मिला और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के बारे में बातचीत की। इस अवसर पर कर्मवीर वाली ने कहा ने कहा कि आप की सख्ती के कारण नशा बेचने और इस्तेमाल करने वाले दोनों में घबराहट है, जिसके कारण नशे पर कानून एवं व्यवस्था भारी पड़ रही है, लेकिन चोरियां करने में बच्चों का इस्तेमाल हो रहा है और साजिश में बड़े शामिल हो कर बच्चों की मदद करते हैं।

पता चला है कि नाबालिग बच्चों के चालान करने में पुलिस असमर्थ नज़र आ रही है। इस अवसर पर एस.एच.ओ साहिब ने कहा कि चाहे बच्चा हो या जवान सभी पर कानून एक समान लागू होता है जो भी कानून के दायरे में आयेगा उसे बख्शा नहीं जायेगा। इस अवसर पर नवल किशोर कालिया, नीरज शर्मा, मदन दत्ता, सूबेदार भगवान सिंह आदि उपस्थित थे।











