
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के भिवानी में हादसा होने की सूचना मिली है। जहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। हादसा गांव बलियाली से बवानीखेड़ा रोड पर हुआ। बस में करीब 50 के बच्चे सवार थे। इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट स्कूल की एक बस बच्चों को लेकर गांव बलियाली से बवानीखेड़ा जा रही थी।

इसी दौरान जब बस गांव बलियाली से करीब 1-2 किलोमीटर चली तो सामने से भी प्राइवेट कंपनी की बस आ रही थी। दोनों बसों को रोड क्रॉस करने के दौरान प्राइवेट स्कूल की बस सड़क से नीचे गहराई में उतर गई। जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंची।












