Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur शुक्रवार रात, शनिवार या रविवार को अवैध निर्माण करवाया तो खैर नहीं,...

शुक्रवार रात, शनिवार या रविवार को अवैध निर्माण करवाया तो खैर नहीं, टीमें रखेंगी नज़र

oplus_2

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अगर आप अवैध निर्माण करवा रहे हैं या करवाने का मन बना रहे हैं तो तुरंत प्रभाव से आपना यह ख्याल मन से निकाल दें और निर्माण रुकवा दें, अन्यथा आप पर सख्त कानूनी कार्यवाही हो सकती है। क्योंकि, निगम कमिशनर ने सरकार के आदेशों पर अवैध निर्माण पर शिकंजा कसते हुए टीमें तैयार कर उन्हें निगरानी के आदेश जारी कर दिए हैं तथा इस दौरान अगर कोई शिकंजे में आ गया तो उसे कोई नहीं बचा पाएगा।

Advertisements

निगम कमिशनर मैडम ज्योति बाला मट्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार, कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह व विधायक ब्रमशंरक जिम्पा के निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए बिल्डिंग ब्रांच को सख्य आदेश जारी किए गए हैं और शुक्रवार, शनिवार व रविवार को शहर में संभावित होने वाले निर्माण कार्यों पर नज़र रखने एवं कार्यवाही करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ध्यान में आया है कि बहुत सारे लोग सरकारी छुट्टी का लाभ लेते हुए शुक्रवार सायं से रविवार सायं तक ही नहीं बल्कि सोमवार कार्यालय खुलने तक अवैध निर्माण को इस प्रकार पूरा कर जाते हैं कि उन्हें पकड़ना मुशिक्ल हो जाता है। इसलिए निगरानी टीमों का गठन किया गया है ताकि अवैध निर्माण पर रोक लगाई जा सके और सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालना यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने साफ किया कि किसी को भी अवैध निर्माण की आज्ञा नहीं है तथा सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार ही निर्माण की आज्ञा दी जाएगी।

उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि कोई भी अवैध निर्माण न करे तथा सरकारी हिदायतों अनुसार अपना बिल्डिंग प्लान पास करवाने उपरांत ही काम करवाएं ताकि आप किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही से बचे रह सकें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्यवाही कोे अमल में लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here