
छत्तीसगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी करके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी चैतन्य बघेल के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में की गई है।

भूपेश बघेल ने अपने भिलाई स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और वह कार्रवाई में सहयोग करेंगे।










