
रांची (द स्टैलर न्यूज़)। रांची के पिस्का मोड़ स्थित एक स्कूल की इमारत ढह गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा पिस्का मोड़ के टंगरा टोली में हुआ। जानकारी के अनुसार, जिस स्कूल की इमारत गिरी वह काफी समय से जर्जर हालत में थी, जिसके चलते उसे बंद कर दिया गया था।

हालांकि, यह खाली बिल्डिंग कुछ लोगों के लिए रात गुजारने का ठिकाना बन गई थी। हादसे के वक्त भी कुछ लोग इसी इमारत में सो रहे थे, जो ढहने से मलबे के नीचे दब गए। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।










