Sunday, October 18, 2026
Home Punjab मत्स्य पालन संबंधी पांच दिवसीय ट्रेनिंग 21 जुलाई से

मत्स्य पालन संबंधी पांच दिवसीय ट्रेनिंग 21 जुलाई से

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। मत्स्य पालन विभाग, जालंधर द्वारा मत्स्य पालन संबंधी पाँच दिवसीय प्रशिक्षण 21 जुलाई से शुरू किया जा रहा है, जो 25 जुलाई, 2025 तक चलेगा।

Advertisements

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए, सहायक निदेशक मत्स्य पालन बिक्रमप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में प्रशिक्षण लेने के इच्छुक व्यक्ति 21 जुलाई, 2025 को सुबह 10:30 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग स्थान नकोदर रोड, वडाला चौक, दूरदर्शन एन्क्लेव, गली नंबर 4, कोठी नंबर 92 होगा।

उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का पंजाब का निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक व्यक्ति अपने मूल आधार कार्ड, उसकी एक फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट साईज फोटो सहित दफ्तर में संपर्क कर सकते है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए सहायक निदेशक मत्स्य जालंधर (94657-71967), सीनियर मत्स्य अधिकारी (97798-84804) और मत्स्य अधिकारी फिल्लौर (97790-62296) से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here