
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना हिंदुस्तान की एक विशेष बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के निवास स्थान पटियाला में हुई। जिसमें पवन गुप्ता ने शिव सेना हिंन्दुस्तान होशियारपुर में राजिंदर शिंदा को जिला अध्यक्ष लगाया गया और अमन शर्मा को मजदूर सेना का अध्यक्ष चुना गया। इस मौक पर गीता रानी को होशियारपुर जिला सीनियर महिला सेना की उपाअध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर बंटी बांसल को सिटी उपाध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर राजिंदर शिंदा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता उनकी जो भी सेवा लगाएंगे उसे वे पूरी तरह से होशियारपुर जिले में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। इस मौके पर पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष राहुल खन्ना टांडा ने कहा कि होशियारपुर जिले में बढ़ रहीं मुसलमानों की गिनती एक विशेष चिंता का विषय बन चुकी है। इसके लिए जल्दी ही पूरी टीम जिला प्रशासन से मिलेंगी।












