
बांग्लादेश (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा क्षेत्र में भीषण हादसा होने की सूचना मिली है। बांग्लादेश वायुसेना का एक प्रशिक्षण लड़ाकू विमान F-7 BGI मिलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के कैंपस पर क्रैश हो गया। इस हादसे में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के 24 मिनट बाद करीब डेढ़ बजे (भारतीय समय के मुताबिक 1 बजे) स्कूल के कैंपस में क्रैश हो गया।

मौके पर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बांग्लादेश सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त जेट बांग्लादेश वायुसेना का था। हालांकि, घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है और सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।












