Wednesday, October 21, 2026
Home Crime ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’: जालंधर में एक और अनधिकृत निर्माण ध्वस्त

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’: जालंधर में एक और अनधिकृत निर्माण ध्वस्त

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ‘के तहत एक निर्णायक कदम उठाते हुए, जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से गुरुवार को पक्का बाग इलाके में एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

Advertisements

इस कार्रवाई का नेतृत्व करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पक्का बाग इलाके में हरविंदर सिंह के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। हरविंदर सिंह एक कुख्यात नशा तस्कर है, जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट, शराब तस्करी और अन्य धाराओं के तहत 18 एफ.आई.आर. दर्ज हैं।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह कार्रवाई नशा माफिया के लिए एक कड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करके न केवल कानून का पालन हो रहा है, बल्कि आस-पास के इलाकों को भी नशे के चंगुल से मुक्त किया जा रहा है।

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने की वचनबद्धता दोहराते हुए, उन्होंने नागरिकों से सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर नशे से संबंधित जानकारी सांझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की इस पहल का स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया। उन्होंने सरकार के साहसिक कदमों की सराहना की और कहा कि इससे नशा तस्करों को कड़ा संदेश जाएगा और जनता का विश्वास बढ़ेगा। लोगों ने राज्य में नशे के खिलाफ चल रही जंग में इस तरह की कार्रवाई को ऐतिहासिक और नशा मुक्त पंजाब बनाने की दिशा में एक आवश्यक कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here