Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur भगवा आतंक पर देश से माफी मांगे कांग्रेसः निपुण शर्मा 

भगवा आतंक पर देश से माफी मांगे कांग्रेसः निपुण शर्मा 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। 

Advertisements

सातों आरोपियों को बरी करने पर भाजपा ने भारतीय न्यायापालिका का धन्यवाद किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद थोपने का जो षड्यंत्र रचा था,आज वह पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि एनआईए कोर्ट के इस फैसले से सनातन धर्म की विजय हुई है और कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है। कांग्रेस शासनकाल में हिंदुत्व को आतंकी बताया गया, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुईं। 

ये फैसला आध्यात्मिक मूल्यों पर हुए हमले का जवाब है।

उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ा, आज उन्हें इसका जवाब देना होगा। उन्हें देश के 100 करोड़ हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। किस आधार पर उन्होंने भगवा आतंक का नैरेटिव खड़ा किया? इसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन था? उन्होंने कहा कि अब यह साबित हो चुका है कि हिंदू आतंकी नहीं हो सकता।

शर्मा ने कहा कि मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपियों का निर्दोष सिद्ध होना ‘सत्यमेव जयते’ उदघोष है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही सनातन धर्म के विरुद्ध काम करती रही है।देश की जनता कांग्रेस के इस भयावह कृत्य के लिए कभी उसे माफ नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here