Monday, October 5, 2026
Home Crime बस्सी ख्वाजू बाजार में दुकान के पास खड़ी एक्टिवा ले उड़ा चोर,...

बस्सी ख्वाजू बाजार में दुकान के पास खड़ी एक्टिवा ले उड़ा चोर, सीसीटीवी में रिकार्ड

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के व्यस्ततम बाजार बस्सी ख्वाजू में चोरी की घटनाओं के कारण दुकानदारों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ताजा घटना में एक चोर दुकान के पास खड़ी एक्टिवा को चोरी करके ले गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी देते हुए रविंदर कुमार मलिक ने बताया कि वह घर से रोज की तरह अपने एक्टिवा (पीबी-07, एडब्ल्यू-4469) पर दुकान पर आए थे और उन्होंने उसे पास में ही पार्क किया था।

Advertisements

शाम को जब वह दुकान बंद करके घर जाने के लिए एक्टिवा लेने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह वहां पर नहीं था। उन्होंने आसपास खोजा पर एक्टिवा नहीं मिला। इस पर वह समझ गए कि कोई चोर उसे चोरी करके ले गया है। इसके बाद उन्होंने पास ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पता चला कि एक चोर उसे चोरी करके ले गया है। इस पर उन्होंने इसकू सूचना तुरंत पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उनका एक्टिवा ढूंढ कर दिया जाए और चोर को पकड़ा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here