Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur टॉडलर्स होम स्टडी हॉल के विवेक शर्मा ने किकबॊक्सिंग में स्वर्ण पदक...

टॉडलर्स होम स्टडी हॉल के विवेक शर्मा ने किकबॊक्सिंग में स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल का नाम किया रोशन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टॉडलर्स होम स्टडी हॉल स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि कक्षा छठी के छात्र विवेक शर्मा ने हाल ही हमें आयोजित पंजाब स्कूल गेम्स जोनल स्तर की किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल व माता-पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता होशियारपुर के लाजवंती स्टेडियम में करवाई गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Advertisements

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुमन गुलाटी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम और लग्न से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह हमारे स्कूल के लिए गौरव की बात है। कोच ने बताया कि छात्र ने बीते कुछ महीनों से नियमित अभ्यास और कठिन परिश्रम किया। जिसका यह फल है। स्कूल परिवार ने छात्र विवेक को बधाई दी और भविष्य के लिए अफनी शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here