Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur जूडो टूर्नामैंट में टॉडलर्स होम स्टडी हॉल स्कूल के छात्रों ने रोशन...

जूडो टूर्नामैंट में टॉडलर्स होम स्टडी हॉल स्कूल के छात्रों ने रोशन किया नाम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टॉडलर्स होम स्टडी हॉल स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत अनुसाशन और आत्मविश्वास से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। पंजाब स्कूल गेम्स द्वारा आयोजित जोनल लेबल जूडो टूर्नामैंट में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। जिसमें जसकरन कक्षा आठवीं ने स्वर्ण पदक, ध्रुविका कुमारी कक्षा आठवीं ने स्वर्ण पदक, परमवीर सिंह कक्षा छठी ने सिल्वर पदक हासिल किया।

Advertisements

इन छात्रों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए न केवल विरोधियों को पराजित किया बल्कि खेल भावना का भी परिचय दिया। अंत में प्रधानाचार्य सुमन गुलाटी ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने जोनल लेवल पर स्वर्ण व रजत पदक जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। ये बच्चे भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here