
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मंडी जिले के जंजैहली थाने के तहत मगरूगला में एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है।

जानकारी देते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में एक कार गिर गई। इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि अन्य 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।












