Friday, October 9, 2026
Home Latest लाल किला मॉक ड्रिल में डमी बम नहीं पकड़ पाए पुलिसकर्मी, 7...

लाल किला मॉक ड्रिल में डमी बम नहीं पकड़ पाए पुलिसकर्मी, 7 सस्पेंड, 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर लाल किले पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी ऐतिहासिक स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए मॉक ड्रिल करते है। इसी बीच पुलिसकर्मियों की लापरवाही मिलने पर सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्‍था की जांच की जाती है। इसी के तहत लाल किले पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इसमें एक टीम लाल किले की बाहरी सुरक्षा में तैनात की गई। जबकि दूसरी टीम को डमी बम लेकर अंदर जाने का टास्क दिया गया।

Advertisements

इस मॉक ड्रिल में डमी बम लेकर लाल किले के अंदर जाने वाली पुलिस की स्पेशल टीम लाल किले की बाहरी सुरक्षा में तैनात स्पेशल टीम को चकमा देने में सफल हो गई। इसके साथ ही डमी बम लाल किले के अंदर पहुंच गया। इसे लाल किले की बाहरी सुरक्षा में तैनात स्पेशल टीम की लापरवाही माना गया। इसी के तहत इस टीम में तैनात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

उन्होंनें बताया कि लाल किले की सुरक्षा में तैनात में पुलिसकर्मियों ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को भी पकड़ा है। यह पांचों बांग्लादेशी नागरिक लाल किले के आसपास घूमते हुए पकड़े गए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये सभी बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत में घुसे थे और दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में छिपकर रह रहे थे। अब दिल्ली की स्पेशल सेल और आईबी इनसे पूछताछ में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here