
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा लवारिस कुत्तों के बारे में दिल्ली एन.सी.आर. के लिए किया गया फैसला सराहनीय कदम है जिसे पूरे देश के लिए लागू होना चाहिए। उक्त बात जिला पशु कल्याण सोसायटी सदस्य अशवनी गैंद एवं वातावरण प्रेमी ठाकुर वीर प्रताप राणा ने एक प्रैस नोट जारी करते हुए कही। उन्होने कहा कि पूरे देश में 12 करोड़ के करीब लवारिस कुत्ते घूम रहे हैं और इनकी बढ़ती तादाद चिंता का विषय है और बच्चों, बजुर्गों को तो इन से बचने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई लोग तो कुत्तों के काटने से मौत के मुंह में भी जा चुके हैं। लेकिन प्रशासन इस की तरफ गम्भीरता से ध्यान नहीं दे रहा।

गैंद और राणा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय एक सराहनीय कदम है जिसे पूरे देश में लागू करने के लिए प्रदेश सरकारों और लोकल बॉडीज़ विभागों को आगे आ कर इस के बारे में गम्भीरता से सोचना चाहिए। उन्होने कहा कि पूरे पंजाब में 3-4 लाख के करीब कुत्तों की तादाद है और पंजाब सरकार को इन के रख-रखाव के लिए शैल्टर होम बनाने व नसबंदी प्रोजेक्ट शुरु करवाने के बारे में जल्दी ही सोचना चाहिए क्योंकि दिन प्रति दिन यह समस्या गम्भीर होती जा रही है। मौके पर मौज़ूद नीरज गैंद, मयंक जोशी, शिवम गैंद, शुभम मल्होत्रा, मनप्रीत सिंह, मनी शर्मा, साहिल डडवाल आदि।












