Sunday, October 11, 2026
Home Crime प्रॉपर्टी डीलर संदीप पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां, हालत गंभीर

प्रॉपर्टी डीलर संदीप पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां, हालत गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में गोलियां चलने की सूचना प्राप्त हुई है। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार टांडा उड़मुड़ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह पर पर अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

Advertisements

बताया जा रहा है कि जिस समय गोली चली, संदीप उस समय स्टेट बैंक के नजदीक अपनी दुकान पर मौजूद था। गोली लगने के बाद उसे तुरंत अस्पताल लिजाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे जालंधर रैफर कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here