Friday, October 23, 2026
Home Latest ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 18 पुलिस...

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 18 पुलिस अधिकारी सम्मानित


जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित एक पुरस्कार समारोह के दौरान, पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर ने ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 18 पुलिस अधिकारियों को क्लास-I (सीसी-1) और 1,46,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वालों में 2 सब- इंस्पेक्टर और 16 सहायक सब- इंस्पेक्टर  (ए.एस.आई.) शामिल है।

Advertisements

इस अवसर पर, पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर ने कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध में इन अधिकारियों की कड़ी मेहनत अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि उनकी निष्ठा, ईमानदारी और साहस सराहनीय है, जो जालंधर पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को और बल प्रदान करता है।

इस कार्यक्रम में डी.सी.पी. (इनवेस्टिगेशन) श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों और ए.डी.सी.पी. मुख्यालय श्री सुखविंदर सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने भी इन अधिकारियों की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here