Thursday, October 22, 2026
Home Latest लोहाखर-गवारडू के ब्लैक स्पॉट टिहरी मोड़ पर लग रही रेलिंग

लोहाखर-गवारडू के ब्लैक स्पॉट टिहरी मोड़ पर लग रही रेलिंग

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। टौणीदेवी-ऊहल कक्कड़ मार्ग, जो लंबे समय से हादसों के कारण बदनाम होता जा रहा था, अब धीरे-धीरे सुरक्षित स्वरूप की ओर बढ़ रहा है। लोहाखर और गवारडू जैसे संवेदनशील स्थानों पर सड़क सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई जा रही है। वहीं विभाग की ओर से बाकी कार्य भी प्रगति पर हैं।

Advertisements

गौरतलब है कि इस मार्ग के तीखे मोड़ों और कमजोर स्थानों पर पैरापिट, बैरियर और चेतावनी बोर्ड न होने के कारण कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में हुई दुर्घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी थी। इसके बाद विभाग ने सड़क पर सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलिंग लगना स्वागत योग्य कदम है, लेकिन जब तक सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय पूरे नहीं किए जाते, तब तक हादसों पर पूरी तरह से काबू पाना मुश्किल होगा। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए ताकि आने वाले समय में कीमती जानें बचाई जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here