
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति रजि. रूपनगर के द्वारा 7 सितंबर को खून दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के प्रधान हरमिंदर पाल सिंह अहलूवालिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी गांधी स्कूल नजदीक बेला चौक में खून दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमने आज अपनी संस्था की एक विशेष बैठक बुलाई गई और इसमें सभी सदस्यों ने अपने विचार सांझे किए। और सभी सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई। हमारी संस्था का एक ही उद्देश्य है कि किसी भी मरीज की जान खून की कमी से नहीं जानी चाहिए प्रत्येक मरीज को आवश्यकता अनुसार खून मिलना चाहिए।

हमारी संस्था महाशिवरात्रि के दौरान प्रभात फेरियों का आयोजन करती हैं और सामाजिक तौर पर हर साल एक खून दान कैंप का आयोजन करती है जिसमें 100 प्लस यूनिट एकत्रित करके उन मरीजों तक पहुंचाती है जिनको खून की जरूरत होती है इस मौके पर ध्रुव नारंग, सुनील कुमार कथूरिया, सोमराज शर्मा, जसवंत कुमार, अमित गुरु, रवि शर्मा, जितेंद्र सिंह शामिल थे।












