Wednesday, October 28, 2026
Home Latest क्रैश होने के बाद हैलीकॉप्टर को लगी आग, 5 लोगों की मौत

क्रैश होने के बाद हैलीकॉप्टर को लगी आग, 5 लोगों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान में हैलीकाप्टर क्रैश होने की सूचना प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि गिलगित-बाल्टिस्तान के चिलास में यह हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबक क्रैश होने के बाद हैलीकाप्टर में आग लग गई।

Advertisements

MI-17 हेलीकॉप्टर नए हेलीपैड पर टेस्ट लैंडिंग कर रहा था, लेकिन तभी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। इसमें दो पायलट और तीन तकनीशियन शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर जांच के लिए पुलिस और अन्य टीमें पहुंच गईं। हालांकि इस हादसे को लेकर अभी तक किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here