
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन (पंजाब केसरी, कला निकेतन) निवासी बसंत बिहार के पिता रविंदर नाथ जैन का अकस्मात निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सायं 5 बजे चोअ पार, हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में किया गया।

उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा एवं रस्म पगड़ी 2 सितंबर दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे, होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर स्थित जैन कालोनी में बने जैन स्थानक, में संपन्न होगी।












