
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सैशन चौक पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राकेश कुमार (बिल्ला) पर मोटरसाइकिल सवारों द्वारा टक्कर मारे जाने से उनकी टांग में फ्रेक्टर आ गया तथा वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वह चौक पर ड्यूटी पर तैनात थे तथा इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को उन्होंने रुकने का इशारा किया।

इससे पहले कि वह रुकते उऩ्होंने उन पर मोटरसाइकिल चढ़ा दिया, जिससे उनकी टांग टूट गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत फतेहगढ़ मार्ग पर स्थित नारद अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलने पर एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर एएसआई राकेश का हालचाल पूछा एवं कार्यवाही का आश्वासन दिया। पता चला है कि पुलिस ने आरोपी काबू कर लिए हैं। इसी बीच पता चलने पर युवा विहानी समिति के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटी ने भी साथियों सहित अस्पताल पहुंचकर राकेश का कुशलक्षेम जाना।












