Wednesday, October 7, 2026
Home Crime 6 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, 3 नाबालिग लड़कों पर आरोप

6 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, 3 नाबालिग लड़कों पर आरोप

criminal-raped-girl-infrontof-her-brother-nanital-India.jpg

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के भजनपुरा से एक हैरानीजनक मामला प्रकाश में आया है। यहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है। गैंगरेप का आरोप 3 नाबालिग लड़कों पर लगा है, उनकी उम्र 10, 13 और 14 साल है। पुलिस का कहना है कि 2 आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं तीसरा आरोपी फरार चल रहा है। तीसरे आरोपी का परिवार भी लापता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 18 जनवरी (मंगलवार) की है। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि 3 लड़कों ने बच्ची को बहला फुसलाकर कथित तौर पर रेप किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान हो गई है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है।

Advertisements

दो आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश भी किया गया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची को डॉक्टरी जांच के लिए ले जाया गया था, जहां उसकी जरूरी देखभाल की जा रही है और उचित परामर्श दिया जा रहा है। बच्ची का बयान दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और तीसरे आरोपी को तलाश किया जा रहा है। तीसरे आरोपी को ढूंढने के लिए टीम गठित की गई है और आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही तीसरे आरोपी को पकड़ लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here