Sunday, October 11, 2026
Home Himachal मंडी में फटा बादल, 3 लोगों की मौत, 3 मलबे में दबे

मंडी में फटा बादल, 3 लोगों की मौत, 3 मलबे में दबे

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। दो घायलों को ग्रामीणों ने जीवित निकाल लिया, जिन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

Advertisements

सुंदरनगर उपमंडल के निहरी तहसील के बोए पंचायत के ब्रगटा गांव में बड़ा भूस्खलन हुआ। यहां एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया और पांच सदस्यीय परिवार मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दो लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया। बाकी तीन की तलाश में पुलिस, स्थानीय लोग और आपदा प्रबंधन दल जुटे हुए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here